टीबी स्क्रीनिंग में जहानाबाद का शानदार प्रदर्शन, एक्स-रे जांच में बिहार में प्रथम

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जहानाबाद जिले ने संवेदनशील आबादी के एक्स-रे परीक्षण में पूरे बिहार में प्रथम स्थान हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।

Jehanabad First In Bihar X-ray Test : भारत सरकार के निर्देशानुसार बिहार सरकार के नेतृत्व में राज्यभर में चलाए जा रहे टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जहानाबाद जिले ने टीबी उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. जिले में विशेष अभियान के तहत 1 लाख 44 हजार आबादी की रिकॉर्ड टीबी स्क्रीनिंग की गई. वहीं संवेदनशील आबादी के एक्स-रे परीक्षण में जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार में प्रथम स्थान हासिल किया है.

32 हजार से अधिक लक्षित आबादी की हुई स्क्रीनिंग

अभियान के तहत जिले में 32,357 लक्षित लोगों के चेस्ट एक्स-रे का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. इसके मुकाबले 14,660 लोगों का चेस्ट एक्स-रे किया गया. इस तरह जिले ने 45 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया.

टीपीटी में भी जिले का बेहतर प्रदर्शन

टीबी संक्रमण की रोकथाम के लिए संचालित टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट यानी टीपीटी में भी जहानाबाद ने बेहतर प्रदर्शन किया है. जिले में टीपीटी के लिए पात्र 271 लोगों में से 193 लोगों को उपचार से जोड़ा गया. 71 प्रतिशत उपलब्धि के साथ जिले ने पूरे बिहार में चौथा स्थान प्राप्त किया.

सभी सात फिक्स्ड एक्स-रे मशीनें चालू

जिले में टीबी मरीजों की समय पर पहचान और जांच सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध सभी सात फिक्स्ड एक्स-रे मशीनें पूरी तरह कार्यशील हैं. इससे टीबी की जांच और मरीजों की समय पर पहचान में मदद मिल रही है.

मरीजों को मिलेंगी 748 न्यूट्रिशन किट

सरकार के टीबी मरीजों को न्यूट्रिशन किट उपलब्ध कराने के लक्ष्य के तहत एल्केम लेबोरेट्रीज के सहयोग से जिले के टीबी मरीजों के लिए अब तक 748 टीबी फूड कम न्यूट्रिशन किट उपलब्ध कराई गई हैं. इन किट का अगले छह महीने तक नियमित रूप से टीबी प्रभावित मरीजों के बीच वितरण किया जाएगा. इससे उपचार के दौरान मरीजों की पोषण संबंधी जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी और उपचार की सफलता दर में भी सुधार की उम्मीद है.

शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने का निर्देश

डीएम ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम तथा अभियान से जुड़े सभी सहयोगी संस्थानों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को उपलब्धि को बनाए रखते हुए संवेदनशील आबादी की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग और एक्स-रे जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही टीपीटी के लिए पात्र शेष सभी व्यक्तियों को जल्द से जल्द उपचार से जोड़ने को कहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >