जहानाबाद के एसडीएम ने बच्चों संग जमीन पर बैठकर किया मध्याह्न भोजन, सादगी देख ग्रामीणों ने की सराहना

जहानाबाद के एसडीएम राजीव रंजन सिन्हा ने मखदुमपुर प्रखंड के सुगांव विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मध्याह्न भोजन कर उन्होंने अपनी सादगी से सभी का दिल जीत लिया. ग्रामीणों ने इस पहल की जमकर सराहना की.

आम तौर पर प्रशासनिक अधिकारियों की छवि एयर कंडीशन कार्यालयों और सरकारी वाहनों तक सीमित मानी जाती है, लेकिन मंगलवार को जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) राजीव रंजन सिन्हा ने अपनी सादगी से इस धारणा को बदल दिया. मखदुमपुर प्रखंड के सुगांव स्थित विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मध्याह्न भोजन किया. उनकी इस पहल की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की.

बच्चों के साथ बैठकर किया मध्याह्न भोजन

एसडीएम राजीव रंजन सिन्हा ने विद्यालय पहुंचकर सबसे पहले वहां की शैक्षणिक और आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई-लिखाई और विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मध्याह्न भोजन किया और उनसे विभिन्न विषयों पर बातचीत की.

बच्चों को नियमित पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

मध्याह्न भोजन के दौरान एसडीएम ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा दी. उन्होंने बच्चों से विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई की गुणवत्ता और मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की.

शिक्षकों को दिए आवश्यक निर्देश

एसडीएम ने विद्यालय के शिक्षकों और कर्मियों से भी बातचीत की. उन्होंने शिक्षकों को नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा बच्चों के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण तैयार करने का निर्देश दिया.

ग्रामीणों ने की सादगी की सराहना

विद्यालय में एसडीएम के पहुंचने और बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए. देखते ही देखते यह चर्चा आसपास के गांवों और पूरे जिले में फैल गई. ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी की सादगीपूर्ण कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी आम लोगों और बच्चों के लिए प्रेरणा बनते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Anurag

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >