Jehanabad : सौतेली मां व बाप ने मारपीट कर बेटी को किया घायल

शकुराबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में सौतेली मां व बाप ने मिलकर अपनी 14 वर्षीय पुत्री को मारपीट का गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसका प्राथमिक उपचार रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकुराबाद में कराने के बाद विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया.

रतनी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में सौतेली मां व बाप ने मिलकर अपनी 14 वर्षीय पुत्री को मारपीट का गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसका प्राथमिक उपचार रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकुराबाद में कराने के बाद विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया. इस संबंध में पीड़िता के चाचा महेंद्र यादव ने बताया कि मेरी भतीजी की मां के निधन होने के बाद मेरा भाई धर्मेंद्र यादव ने दूसरी शादी कर ली. मेरी भतीजी अंजली कुमारी के साथ उसकी सौतेली मां व भाई द्वारा अक्सर मारपीट किया जाता है. बुधवार को भी मेरी भतीजी की सौतेली मां और उसके पिता ने मिलकर मारपीट का घायल कर दिया जिसको हम लोग इलाज के लिए अस्पताल लेकर आये हैं.

एक स्कूटी पर सवार पांच लड़कों को पुलिस ने पकड़ा

जहानाबाद. आमतौर पर दो पहिया वाहन पर दो से तीन व्यक्ति को सवार होते अक्सर देखा जाता है लेकिन नगर थाने के पुलिस द्वारा मंगलवार की रात एक स्कूटी पर सवार पांच लड़कों को पकड़ा गया है जिससे पुलिस पूछताछ के बाद छोड़ दिया है. पकड़े गये सभी लड़के नाबालिग बताये जाते हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस सड़क पर गश्त कर रही थी. इसी दौरान एक स्कूटी पर पांच लड़के सवार होकर जा रहे थे. शक होने पर पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ किया. रात्रि के समय होने की वजह से पुलिस ने स्कूटी के साथ पांचों नाबालिग लड़कों को थाने में ले जाकर बैठा दिया, जहां पूछताछ के बाद बुधवार की दोपहर सभी नाबालिग लड़कों को स्कूटी के साथ छोड़ दिया गया है. थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया है कि नाबालिक लड़के को पूछताछ के लिए लाया गया था जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >