तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, दो एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड गंभीर घायल,

जहानाबाद में मखदूमपुर के पास तेज रफ्तार ऑटो ने ड्यूटी पर जा रहे दो एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक का पैर फ्रैक्चर हो गया है.

jehanabad Road Accident News : जहानाबाद जिले के मखदूमपुर थाना क्षेत्र के परसौना के समीप तेज रफ्तार ऑटो ने पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार दो एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें एक गार्ड का पैर टूट गया, जबकि दूसरा भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

ड्यूटी पर जाने के दौरान हुआ हादसा

घायल शंकर कुमार ने बताया कि वह और उनके साथी कन्हैया कुमार बनावर (बराबर) क्षेत्र में एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं. दोनों बाइक से परसौना से मखदूमपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए एक अनियंत्रित ऑटो ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.

कन्हैया की हालत चिंताजनक, पीएमसीएच रेफर

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मखदूमपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया. जांच में कन्हैया कुमार का पैर फैक्चर पाया गया. दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. घायल शंकर कुमार ने बताया कि कन्हैया कुमार की स्थिति अधिक चिंताजनक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. टक्कर मारकर फरार हुए ऑटो चालक और वाहन की तलाश की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >