सावन के पहले दिन शिवमय हुआ जहानाबाद, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

सावन के पहले दिन जहानाबाद के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने बुढ़वा महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.

Jehanabad News: सावन माह के प्रथम दिन गुरुवार को पूरा जहानाबाद शिवमय हो गया. सावन के आगमन के साथ ही तड़के सुबह से जिले के तमाम शिवालयों और मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. हर-हर महादेव, जय शिव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. शिव भक्तों में इस पावन महीने को लेकर गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला.

तड़के सुबह से मंदिरों में लगी कतारें

सुबह चार बजे मंदिरों के कपाट खुलते ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं. जिले के सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक बुढ़वा महादेव मंदिर में विशेष भीड़ देखने को मिली. यहां दूर-दराज से पहुंचे महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया.

भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, दूध, गंगाजल, फल और फूल अर्पित कर भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की.

प्रमुख शिवालयों में दिनभर रही भीड़

बुढ़वा महादेव मंदिर के अलावा शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा. मंदिर परिसरों के बाहर पूजा सामग्री की दुकानें सजी रहीं. बेलपत्र, फूल-माला और अन्य पूजन सामग्री खरीदने के लिए भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी.

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही. प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि श्रद्धालुओं को जलार्पण और दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

मंदिर समितियों के स्वयंसेवक भी व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराने में सक्रिय रहे.

आस्था के रंग में रंगा जिला

सावन के पहले ही दिन से जहानाबाद का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है. शिवभक्तों की भीड़, मंदिरों में गूंजते जयघोष और धार्मिक आयोजनों ने जिले को आस्था के रंग में रंग दिया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >