जहानाबाद : तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोग घायल

जहानाबाद के राजाबाजार बाइपास पर बोलेरो और टेम्पो की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

jehanabad Road Accident : जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार बाइपास पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो ने एक टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में टेम्पो पर सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान राजमणिया देवी, मोनी देवी, माही कुमारी एवं सोनू कुमार के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायल राजमणिया देवी की हालत चिंताजनक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया.

फलमंडी से स्टेशन जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह एक परिवार के लोग बाजार समिति स्थित फलमंडी से खरीदारी कर टेम्पो से स्टेशन की ओर जा रहे थे. बताया जाता है कि स्टेशन पर उनकी फल की दुकान है. जैसे ही टेम्पो राजाबाजार बाइपास पर पहुंचा, इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद दूर जा गिरे यात्री

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो में सवार लोग दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया.

एक महिला पीएमसीएच रेफर

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर स्थिति को देखते हुए राजमणिया देवी को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. वहीं, मोनी देवी, माही कुमारी और सोनू कुमार का इलाज सदर अस्पताल जहानाबाद में चल रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >