सुंदरपुर विद्यालय से हजारों की संपत्ति चोरी

परसबिगहा थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय सुंदरपुर में अज्ञात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर स्मार्ट क्लास के हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली.

रतनी. परसबिगहा थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय सुंदरपुर में अज्ञात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर स्मार्ट क्लास के हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली. इस मामले में विद्यालय प्रधानाध्यापक मोतीलाल चौधरी ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. दिये गये आवेदन में सूचक ने उल्लेख किया है कि सभी शिक्षक गत 4 जून को 12 बजे विद्यालय बंद कर अपने-अपने घर चले आये थे. बुधवार की सुबह 8 बजे जब विद्यालय पहुंचा तो देखा कि मेन गेट का ताला बंद है. जबकि कार्यालय का ताला टूटा हुआ है तब चोरी का एहसास हुआ. कार्यालय में ही सभी कमरे का चाबी टंग रहता है वहां से अज्ञात चोरों ने स्मार्ट क्लास का ताला खोलकर उसमें रखे यूपीएस, कीबोर्ड, माउस, रिमोट, एफएलएन किट, मध्याह्न भोजन का लगभग डेढ़ क्विंटल चावल, बैट, बल्ला, लाउडस्पीकर सहित कई सामान गायब हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >