जहानाबाद में टेंपो से हो रही थी शराब की डिलीवरी, पुलिस ने 45 लीटर महुआ शराब के साथ चालक को दबोचा

कोटा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टेनी बीघा में छापेमारी कर एक टेंपो से 45 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है. इस मामले में टेंपो चालक को गिरफ्तार कर टेंपो को जब्त कर लिया गया है.

Liquor Smuggling: पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देशन में अवैध शराब के भंडारण और परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है. इसी क्रम में नगर थाना क्षेत्र के टेनी बीघा में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक टेंपो से 45 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गयी.

शराब के साथ टेंपो चालक गिरफ्तार

पुलिस ने बरामद शराब के आधार पर पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के वोदी बीघा निवासी टेंपो चालक शैलेश कुमार को टेनी बीघा से गिरफ्तार किया. पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल किये जा रहे टेंपो को भी जब्त कर लिया है.

डिलीवरी की सूचना पर बिछाया जाल

थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि टेनी बीघा में शराब की डिलीवरी होने वाली है. सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर छापेमारी की. इसी दौरान टेंपो से 45 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया.

प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई

नगर थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस शराब की खेप कहां से लायी गयी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी भी जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: नवादा में अपराध और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 34 आरोपित गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >