jehanabad News : जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के मलहचक इलाके से पुलिस ने 2.84 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्करी के धंधे में शामिल नगर थाना क्षेत्र के मलहचक के रहने वाले आदित्य नारायण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नगर थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया है कि तस्कर के अड्डे पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. उन्होंने बताया है कि इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर स्मैक का वजन 2.84 ग्राम बताय गया है. थानाध्यक्ष ने बताया है कि पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगा जिसे खदेड कर पकड़ा गया. पकड़े गए स्मैक तस्करों से पूछताछ की गई और तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में आदित्य नारायण कुमार के पास से कागज के कई पुड़िए में बांधा सूखा नशा, मोबाइल एवं हजारों रुपए बरामद किया गया है. पुलिस बरामद स्मैक के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर धंधे में लिप्त तस्कर को जेल भेज दिया है.
जहानाबाद में स्मैक तस्कर पर पुलिस का शिकंजा, 2.84 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

जहानाबाद में स्मैक तस्कर पर पुलिस का शिकंजा, 2.84 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Copied link
जहानाबाद में पुलिस ने 2.84 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. युवक के पास से मोबाइल और हजारों रुपये भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए तस्कर को जेल भेज दिया है.