जहानाबाद: शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 95 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जहानाबाद पुलिस ने शराब के खिलाफ छापेमारी कर 95 लीटर देसी शराब बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया. अवैध शराब भट्ठियों को भी मौके पर नष्ट कर दिया गया है.

Jehanabad News: जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाकर शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब बनाने की अवैध भट्ठियों को ध्वस्त कर भारी मात्रा में देसी शराब और जावा महुआ बरामद किया है. पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए अभियान के तहत ओकरी थाना क्षेत्र के मंडई के समीप शराब के अड्डे पर छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस ने 95 लीटर देसी शराब बरामद की.

एक शराब तस्कर गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर शराब के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.

जमीन में छिपाकर रखा गया था छह क्विंटल जावा महुआ

तलाशी के दौरान पुलिस को जमीन के अंदर ड्रम में छिपाकर रखा गया करीब छह क्विंटल जावा महुआ बरामद हुआ. इसका उपयोग अवैध रूप से शराब बनाने में किया जाना था. बरामद जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

छह अवैध भट्ठियां की गईं ध्वस्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब बनाने के लिए तैयार की गई छह अवैध भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इसके अलावा शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले एल्युमिनियम के तसले समेत अन्य उपकरणों को भी जब्त किया गया है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Nikhil Anurag

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >