स्वच्छ गांव-सुंदर गांव के लिए विशेष अभियान का आयोजन

जिले में हमारा स्वच्छ सुदंर गांव का विशेष अभियान जिला के सभी ग्राम पंचायतों में संचालित किया जा रहा है. 18 से 24 अप्रैल तक स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत जिले के सभी ग्राम पंचायत में इसका संचालन किया गया.

अरवल. सक्षम बिहार-स्वाबलंबी बिहार अंतर्गत सात निश्चय में लक्षित स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव के उद्देश्य के प्राप्ति के लिए लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण 2020-21 से 2024-25 अंतर्गत खुले में शौच से मुक्ति के स्थायित्व सुनिश्चित करते हुए चरणबद्ध तरीके से ठोस एवं तरल अपशिष्ठ प्रबंधन के क्रियान्वयन द्वारा वर्ष 2024-25 तक जिले के सभी ग्राम पंचायतों को ओडीएफ बनाये जाना लक्षित है. डीएम-सह-अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति के नेतृत्व में स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव के संकल्पित लक्ष्य ससमय पूर्ण करने के लिए ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन की गति पर बल प्रदान करने, सामुदायिक व्यवहार परिवर्तन, खुले में शौच से मुक्ति का स्थायित्व तथा गांव का सौंदर्यीकरण बनाये रखाने के लिए जिले में हमारा स्वच्छ सुदंर गांव का विशेष अभियान जिला के सभी ग्राम पंचायतों में संचालित किया जा रहा है. 18 से 24 अप्रैल तक स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत जिले के सभी ग्राम पंचायत में इसका संचालन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत को स्वच्छ सुदर बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों सध्या चौपाल, सामूहिक श्रमदान, चिन्हित गंदगी वाले स्थलों की साफ-सफाई इत्यादि का संचालन किया गया. इस अभियान में समुदाय के सहभागिता को सुनिश्चित करते हुए लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के सभी वार्ड स्तरीय स्वच्छता कर्मी, पंचायत स्तरीय स्वच्छता कर्मी एवं पर्यवेक्षक को वार्ड, गांव, पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उक्त अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधि, स्वच्छाग्रही इत्यादि को जिलास्तर से सम्मनित किया जायेगा. जिला स्तर से सभी बीडीओ को निर्देशित किया गया है कि पंचायत अंतर्गत गंदगी वाले स्थल को चिह्नित करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाये. जिलास्तर से स्वच्छता से संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा प्रतिदिन किये गये कार्यों की समीक्षा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >