जहानाबाद के वभना शकुराबाद मुख्य मार्ग से मोटरसाइकिल की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

जहानाबाद के रतनी परसबिगहा थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है. बभना शकुराबाद मुख्य मार्ग से चोरी हुई बाइक के संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

Jahanabad New : जहानाबाद के रतनी परसबिगहा थाना क्षेत्र के वभना शकुराबाद मुख्य सड़क मार्ग से एक मोटरसाइकिल चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. सिकरिया गांव निवासी थनेश पंडित ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि मैं अपना मोटरसाइकिल बभना शकूराबाद मुख्य मार्ग स्थित ईंट मशीन के पास लगाकर अपने खेत पर चला गया. उधर से कुछ देर बाद लौटा तो देखा की मोटरसाइकिल गायब है. काफी खोजबीन किया लेकिन कोई आता पता नहीं चला. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >