Jehanabad : विवाहिता ने भैंसुर पर छेड़छाड़ व मारपीट का लगाया आरोप

नगर थाना क्षेत्र के मलहचक में विवाहिता ने अपने ही भैंसुर पर अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ ववं मारपीट करने का आरोप लगाया है.

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के मलहचक में विवाहिता ने अपने ही भैंसुर पर अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ ववं मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस संदर्भ में विवाहिता प्रीति देवी ने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि 15 जुलाई के सुबह मैं अपने घर में अकेली थी. इसी दौरान मेरे भैंसुर राजू कुमार मेरे कमरे में जबरन घुस आये और मेरे साथ गंदी बातें करना शुरू कर दिया. इस क्रम में छेड़खानी करने लगे तब मैं इसका विरोध किया, तो उन्होंने मेरी बांह पकड़ ली और जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगे. जब मैं शोर मचाया तो उन्होंने मुझे जान मारने की धमकी दी और मेरा मुंह दबाकर मारपीट करने लगे. जब मेरी सासू मां आई तो बीच बचाव किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >