जहानाबाद में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्टल और मैगजीन बरामद

Jehanabad News : गिरफ्तार युवक जहानाबाद के सामोचक का रहने वाला है. उसके निशादेही पर एक फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है.

Jehanabad News : पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चमनडीह से सामोचक जाने वाले मार्ग पर स्थित कृषि फार्म के पास एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है.

सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही एक युवक संदिग्ध तरीके से छिपने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.

पूछताछ में उसने अपनी पहचान अरुण कुमार, पिता उदय कुमार, निवासी सामोचक, थाना मखदुमपुर, जिला जहानाबाद के रूप में बताई. तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कमर से एक पिस्टल, एक मैगजीन तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया.

एक फरार आरोपी की तलाश में पुलिस

गिरफ्तार युवक को थाना लाकर पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने बताया कि हथियार उसके पास था, जबकि गोली उसके एक दोस्त के पास थी, जो उससे मिलने आने वाला था. युवक की निशानदेही पर पुलिस ने उसके फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका.

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

Also Read: सीवान के PNB में महिला से ठगी, झांसा देकर 10 हजार रुपये लेकर फरार हुए उचक्के

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >