Jehanabd News : अंचल कार्यालय में भूमि विवाद के मामलों का किया गया निबटारा

राज्य सरकार के निर्देश पर भूमि विवाद जैसे मामलों को लेकर हो रही अप्रिय घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सभी अंचल कार्यालयों में जनता दरबार आयोजित किये जाने का आदेश दिया गया है.

कुर्था. राज्य सरकार के निर्देश पर भूमि विवाद जैसे मामलों को लेकर हो रही अप्रिय घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सभी अंचल कार्यालयों में जनता दरबार आयोजित किये जाने का आदेश दिया गया है. इसी क्रम में शनिवार को कुर्था अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में कुर्था सीओ निलेश वर्मा और राजस्व अधिकारी एस कमर मौजूद रहे. इस दौरान अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग भूमि विवाद से संबंधित अपनी समस्याएं लेकर अंचल कार्यालय पहुंचे. राजस्व अधिकारी ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं. कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि कुछ जटिल मामलों में आवश्यक कागजात की जांच के लिए अगली तिथि निर्धारित की गयी. अधिकारियों ने लोगों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने की भी सलाह दी. इस अवसर पर अंचल कर्मचारी राजाधिराज विष्णु सहित अंचल के अन्य कर्मी भी उपस्थित थे. जनता दरबार से लोगों में संतोष देखा गया. करपी. प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में करपी, शहरतेलपा तथा किंजर थाने के पुलिस पदाधिकारी पहुंचे. सीओ आलोक कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार और प्रत्येक शनिवार को प्रखंड कार्यालय में ही जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा. संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी के समक्ष सुनवाई की जायेगी. इन्होंने बताया कि शनिवार को किंजर, करपी तथा शहरतेलपा थाना क्षेत्र से भूमि विवाद से संबंधित मामले आये, जिसका निष्पादन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >