जहानाबाद में खेत में काम कर रहे मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जहानाबाद के कल्पा थाना क्षेत्र में खेत में काम कर रहे एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Jehanabad News: जिले के कल्पा थाना क्षेत्र के किनारी गांव में गुरुवार को खेत में काम कर रहे एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

मृतक की पहचान किनारी गांव निवासी गोरख दास के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, वह रोज की तरह खेत में मजदूरी का काम कर रहे थे. इसी दौरान पास में काम कर रहे लोगों ने उन्हें खेत में गिरे होने की सूचना दी.

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में ले गए. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, जहानाबाद रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने कल्पा थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण

कल्पा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि गोरख दास की मौत किन परिस्थितियों में हुई है.

पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गोरख दास की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >