रेड रिबन क्विज में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, कृष्णानंद और पलक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

जहानाबाद में आयोजित जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में कृष्णानंद और पलक कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जानें पूरी खबर।

jehanabad News : बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना एवं राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन राज्य संपोषित बालिका इंटर विद्यालय में किया गया. प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों से करीब 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक करना उद्देश्य

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को एचआईवी-एड्स, संक्रमण से बचाव, उपचार, एआरटी सेवाओं तथा एचआईवी से जुड़ी भ्रांतियों और सही जानकारी के प्रति जागरूक करना था. क्विज के दौरान विद्यार्थियों ने एचआईवी-एड्स और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी जानकारी और समझ का प्रदर्शन किया.

कृष्णानंद और पलक की जोड़ी प्रथम

प्रतियोगिता में गांधी मेमोरियल इंटर विद्यालय के कृष्णानंद एवं पलक कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. उच्च विद्यालय भरथू की मानसी कुमारी एवं रिंकी कुमारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया. वहीं 10+2 विद्यालय केसरबाग खैरा की सैली कुमारी एवं साहिल कुमार तृतीय स्थान पर रहे.

विजेताओं को किया गया सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान डॉ. बिनोद कुमार सिंह ने युवाओं को एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक रहने और समाज में एचआईवी से जुड़े भ्रम एवं भेदभाव को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया.

जागरूकता से ही एड्स की रोकथाम संभव

वक्ताओं ने कहा कि एड्स की रोकथाम में जागरूकता, सही जानकारी और समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ना बेहद महत्वपूर्ण है. युवाओं की सक्रिय भागीदारी से एचआईवी मुक्त और भेदभाव मुक्त समाज के निर्माण को गति मिल सकती है. कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूनम कुमारी, संजय कुमार सिंह और नयनिका का महत्वपूर्ण योगदान रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >