Jehanabad : हटिया-पटना एक्सप्रेस ट्रेन से महिला का पर्स चोरी, केस दर्ज

हटिया-पटना एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रही एक महिला का पर्स चोरी हो गया. इस मामले में महिला द्वारा जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

जहानाबाद नगर. हटिया-पटना एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रही एक महिला का पर्स चोरी हो गया. इस मामले में महिला द्वारा जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जीआरपी मामले की जांच मं जुट गयी है. बताया जाता है कि पटना सर्कुलर रोड की रहने वाली सुरभि नाम की महिला रांची से पटना तक का सफर हटिया-पटना एक्सप्रेस ट्रेन से कर रही थी. ट्रेन जैसे ही गया से पटना के लिए खुली. उसके बाद महिला का पर्स चोरी हो गया. पर्स में घड़ी, कई कागजात, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, आइफोन के अलावे 15 हजार रूपये नकदी भी था. महिला द्वारा पहले तो आसपास के पैसेंजरों से इस संबंध में पूछा गया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद जब ट्रेन जहानाबाद स्टेशन पर पहुंची तो महिला इसकी शिकायत जीआरपी थाने में किया. महिला के लिखित शिकायत पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज हुई है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

महिला बोगी में यात्रा करते पांच पुरुष यात्री धराये

जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाये गये जांच अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा करते पांच पुरुष यात्री को पकड़ा गया है. पकड़े गये सभी यात्रियों पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे कोर्ट गया भेज दिया गया है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच अभियान के क्रम में महिला बोगी में यात्रा करते पांच पुरूष यात्री पकड़े गये हैं जिसे रेलवे कोर्ट गया भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >