Jehanabad : दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान गयी जान

कड़ौना थाना क्षेत्र के कनौदी बाइपास के समीप बीते दिन सड़क दुर्घटना में घायल महिला का इलाज के दौरान पीएमसीएच में हुई मौत के मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

जहानाबाद. कड़ौना थाना क्षेत्र के कनौदी बाइपास के समीप बीते दिन सड़क दुर्घटना में घायल महिला का इलाज के दौरान पीएमसीएच में हुई मौत के मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गया जिले के बेलागंज थाना अंतर्गत इरकी गांव निवासी अविनाश कुमार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मेरी पत्नी पूजा भारती जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खिजरसराय उपस्वास्थ्य केंद्र में संविदा आधारित एएनएम के पद पर कार्यरत थी जो सात अप्रैल को मेरे साथ चार पहिया वाहन से पटना से खिजरसराय के लिए जा रही थी. इसी क्रम में जैसे ही एनएच 22 स्थित कनौदी के पास पहुंचे कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए आ रहा था जिससे बचने के क्रम में मेरी गाड़ी की संतुलन बिगड़ गयी और गाड़ी पलट गया जिसमें मेरी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

दुर्घटना के बाद पत्नी को इलाज के लिए मसौढ़ी अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >