Jehanabad : हत्याकांड के नामजद आरोपित समेत दो धराये

पुलिस ने शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान घोसी थाने की पुलिस ने हत्याकांड के नामजद आरोपित समेत दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

घोसी. पुलिस ने शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान घोसी थाने की पुलिस ने हत्याकांड के नामजद आरोपित समेत दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित चुनुकपुर गांव के विमलेश कुमार व अकलाबिगहा गांव के गुड्डू कुमार बताया जाता है. पुलिस ने बताया कि चुनुकपुर गांव से गिरफ्तार आरोपित विमलेश कुमार को कोरमा गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से कोरमा गांव के रौशन कुमार व प्रीति कुमारी को पीएमसीएच में इलाज कराने के दौरान मौत हो गयी थी. उसी आरोप में चुनुकपुर गांव के विमलेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. जबकि अकलाबिगहा गांव से गोली काण्ड में गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि शेष बचे आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >