Jehanabad : हरतनी में हंगामा करते तीन शराबी धराये

एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर अपराधियों एवं शराबियों के विरुद्ध चलाये जा रहे छापेमारी अभियान के तहत शकूराबाद थाने की पुलिस ने शराब के नशे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

रतनी. एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर अपराधियों एवं शराबियों के विरुद्ध चलाये जा रहे छापेमारी अभियान के तहत शकूराबाद थाने की पुलिस ने शराब के नशे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग शराब के नशे मे हंगामा कर रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने विभिन्न जगहों से लोगों को हिरासत में लेकर थाने लायी. गिरफ्तार शराबी खजुरबाना गांव निवासी राकेश कुमार , कन्सुआ गांव निवासी महेंद्र मांझी एवं गिन्जू मांझी बताया जाता है. गिरफ्तार सभी व्यक्तियों का ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों एवं शराबियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान लगातार जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >