Jehanabad : कुपोषण के खिलाफ अभियान में भागीदार बनेगी रेडक्रॉस

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी जिले में कुपोषण के खिलाफ चल रहे अभियान में प्रभावी भूमिका निभाएगी. दरअसल डीएम अलंकृता पांडेय गुरुवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस पर गांधी मैदान स्थित रेडक्राॅस परिसर में चेयरमैन डॉ सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित एक सेमिनार को संबोधित कर रही थीं.

जहानाबाद नगर. जिला रेडक्रॉस सोसाइटी जिले में कुपोषण के खिलाफ चल रहे अभियान में प्रभावी भूमिका निभाएगी. दरअसल डीएम अलंकृता पांडेय गुरुवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस पर गांधी मैदान स्थित रेडक्राॅस परिसर में चेयरमैन डॉ सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित एक सेमिनार को संबोधित कर रही थीं. इसके पहले उन्होंने परिसर में परंपरा के अनुसार रेडक्रॉस का झंडाेत्तोलन किया. उसके बाद रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी डूनांट के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया. डीएम ने रेडक्रॉस की टीम से अपनी सामाजिक उपादेयता को विस्तारित करने के लिए विभिन्न जरूरी मुद्दों पर भी अपने सोशल सर्विस का फोकस मोड़ने काे प्रेरित किया. उन्होंने जिले में कुपोषण के खिलाफ अभियान में रेडक्रॉस की भागीदारी के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका का आह्वान किया. मौके पर उपस्थित चेयरमैन डॉ सत्येन्द्र कुमार, सचिव राजकिशोर प्रसाद, वाइस चेयरमैन इबरार अहमद, संतोष श्रीवास्तव, जेपी चंद्रवंशी, सुनीता कुमारी, प्रह्लाद भारद्वाज, रंजन कुमार तेलपा, रक्तसेवा के अध्यक्ष रजनीश कुमार बिक्कू सरीखे प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों ने डीएम के उपयोगी सुझाव का व्यापक रूप से स्वागत करते हुए कुपोषण के खिलाफ अभियान का हिस्सा बनने का निर्णय लिया. डीएम ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर रेडक्रॉस की टीम पोषण को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कराए. डीएम ने कहा कि आज कुपोषण समाज की बड़ी समस्या के रूप में उभर रहा है. कुपोषण को लेकर समाज में जागरूकता की कमी से परेशानियों को बल मिल रहा है. डीएम ने कहा कि रेडक्रॉस के कार्यकर्ता अपनी गरिमा के अनुसार समाज के जरूरतमंदों व पीड़ित मानवता को शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की जरूरतों के लिए सहयोग व सेवा दे सकते हैं. डीएम ने कहा कि पीड़ित मानवता को समाज की संवेदना व सहयोग की जरूरत होती है. उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से रेडक्रॉस को हर तरह से संरक्षित, संवर्द्धित व जरूरी सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कार्यकर्ताओं से समर्पित होकर जरूरमंदों की सेवा करने को प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम व उदार लोगों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से जूझ रहे समाज के जरूरतमंदों की मदद में आगे आकर पहल करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >