Jehanabad : विभिन्न कांडों में पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा

शकुराबाद थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि विभिन्न गांव में छापेमारी कर आधे दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

रतनी. शकुराबाद थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि विभिन्न गांव में छापेमारी कर आधे दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बांकेबिगहा गांव में हुई मारपीट मामले में फरार चल रहे राजू कुमार व मृत्युंजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है. वहीं रुस्तमचक गांव से दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी रामवृक्ष यादव व संजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है. वहीं मारपीट मामले में फरार चल रहे शिवपूजन डोम व रामराज उर्फ तेरन डोम को घर से गिरफ्तार किया गया है. वहीं वाहन जांच के दौरान बाइक में दहसनपुरा गांव निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >