Jehanabad : रिश्वत लेते पकड़ाया शिक्षा विभाग का हेड क्लर्क हुआ निलंबित

27 मई को विशेष निगरानी इकाई द्वारा रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के हेड क्लर्क को रंगेहाथ पकड़ा गया था.

जहानाबाद नगर

. 27 मई को विशेष निगरानी इकाई द्वारा रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के हेड क्लर्क को रंगेहाथ पकड़ा गया था. रिश्वत लेते पकड़ा गया हेड क्लर्क को क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक द्वारा निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में जेल से छूटने के बाद उसका मुख्यालय आरडीडी कार्यालय गया बनाया गया है. शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी की अनुशंसा पर आरडीसी द्वारा उसे निलंबित किया गया है. मालूम हो की शिक्षा विभाग का हेड क्लर्क लक्ष्मण यादव एक शिक्षक से बकाया वेतन तथा पीएफ की राशि भुगतान के एवज में रिश्वत लेते हैं विशेष निगरानी इकाई द्वारा पकड़ा गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >