Jehanabad : बैठक में संग्रहालय भवन की जीर्ण-शीर्ण हालत पर हुई चर्चा

स्वामी सहजानंद सरस्वती संग्रहालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक संग्रहालय सभागार में संपन्न हुई. एसडीओ सह उपाध्यक्ष, स्वामी सहजानंद सरस्वती संग्रहालय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यवली के सभी पांच बिन्दुओं पर उपस्थित संग्रहालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने गंभीर चर्चा की और प्रस्ताव पारित किया.

जहानाबाद सदर. स्वामी सहजानंद सरस्वती संग्रहालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक संग्रहालय सभागार में संपन्न हुई. एसडीओ सह उपाध्यक्ष, स्वामी सहजानंद सरस्वती संग्रहालय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यवली के सभी पांच बिन्दुओं पर उपस्थित संग्रहालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने गंभीर चर्चा की और प्रस्ताव पारित किया. संग्रहालय के संबंध में सबसे अहम और विस्तृत चर्चा संग्रहालय भवन की जीर्ण-शीर्ण हालत को लेकर हुई. इसके जीर्णोद्धार को लेकर एक अहम सर्वसम्मत निर्णय लिया गया. इस चर्चा के दौरान अल्केम लेबोरेट्रीज, मुम्बई सीएसआर के जिला समन्वयक पंकज कुमार के इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया कि अल्केम लेबोरेट्रीज अपने सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत स्वामी सहजानंद संग्रहालय के पूरे भवन को गिराकर नया भवन का निर्माण करेगी. बैठक में पदेन प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य रामबली सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल यादव, स्थानीय विधायक प्रतिनिधि परमहंस राय, प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य जोहन राम, डाॅ गिरिजेश कुमार, गगनभूषण प्रसाद, संतोष श्रीवास्तव, प्रो श्यामाकांत शर्मा, रामप्रवेश शर्मा, मनोज कुमार रंजन, रंजीत रंजन, राजकिशोर प्रसाद, अल्केम लेबोरेट्रीज सीएसआर प्रोजेक्ट के जिला समन्वयक पंकज कुमार आदि ने भाग लिया. संग्रहालय के कार्यकारी सचिव गिरिजानंदन सिंह के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद बैठक संपन्न हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >