Jehanabad : पोखर में गिरी सास को बचाने गयी बहू भी डूबी, दोनों की गयी जान

रोहाई गांव में पोखर में डूबने से दो महिलाओं की मौत हो गयी. दोनों मृतक सास-बहू बताई जाती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहाई गांव निवासी राजेश यादव की 23 वर्षीय पत्नी रेखा देवी तथा उनके चाचा भगवान यादव की 56 वर्षीय पत्नी रेवंती देवी गांव में स्थित पोखर में स्नान करने गयी थी.

करपी . रोहाई गांव में पोखर में डूबने से दो महिलाओं की मौत हो गयी. दोनों मृतक सास-बहू बताई जाती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहाई गांव निवासी राजेश यादव की 23 वर्षीय पत्नी रेखा देवी तथा उनके चाचा भगवान यादव की 56 वर्षीय पत्नी रेवंती देवी गांव में स्थित पोखर में स्नान करने गयी थी. दोनों सास-बहू स्नान करने से पहले कपड़ा साफ कर रही थी. इसी बीच पैर फिसलने से सांस रेवंती देवी गहरे पानी में चली गयी. बचाने का प्रयास बहू के द्वारा की गयी, नतीजतन दोनों डूब गयी. पोखर में स्नान करते वक्त इन दोनों के अतिरिक्त और कोई नहीं था. काफी देर बाद गांव के लोगों की नजर तालाब में तैरती हुई लाश पर पड़ी. नजर पड़ते ही शोरगुल मचाया. शोरगुल सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तथा गांव के लोगों के साथ मिलकर पोखर से रेवंती देवी के शव को बाहर निकाला गया. जब परिवार के लोगों ने बताया कि बहू भी साथ में स्नान करने आयी थी. इसके बाद गांव के लोगों के द्वारा बहू के शव को खोजने का प्रयास किया गया तथा उसे पोखर से बाहर निकाला गया. दोनों को सदर अस्पताल अरवल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही करपी थानाध्यक्ष सचिन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा वहां से सदर अस्पताल गये, जहां मृतक के शव का अंतिम परीक्षण कराया गया. इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में रेवंती देवी के पति भगवान यादव के बयान पर करपी थाना में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कराया गया है. एकमात्र तालाब में प्रतिदिन महिलाएं कपड़ा साफ करने तथा स्नान करने जाती थीं. शुक्रवार को भी सास-बहू स्नान करने गयी थी. उस वक्त यह हादसा हो गया. एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिवार के लोगों ने सोचा था कि दोनों सास-बहू स्नान करने के बाद घर लौट आयेंगे, लेकिन दोनों का शव घर पहुंचा. शव पहुंचते ही परिवार में रुदन- क्रंदन से आसपास का माहौल गमगीन हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >