Jehanabad : यात्रियों पर गिरा शेड, चार मजदूर हुए घायल

पटना- गया रेलखंड के जहानाबाद कोर्ट स्टेशन पर शुक्रवार की शाम बड़ा हादसा हुआ. हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराकर विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.

जहानाबाद. पटना- गया रेलखंड के जहानाबाद कोर्ट स्टेशन पर शुक्रवार की शाम बड़ा हादसा हुआ. हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराकर विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. हादसे में मखदुमपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव के रहने वाले देवशरण यादव के पुत्र नीतीश कुमार, कोर्ट एरिया के मिश्री प्रसाद के पुत्र नरेंद्र कुमार, टेहटा थाना क्षेत्र के सेरथुआ गांव निवासी कारू यादव के पुत्र बूंदी लाल यादव एवं महादेवबिगहा के रहने वाले सुबोध कुमार बताए जाते हैं जिनकी हालात काफी गंभीर बताई जाती है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सभी मजदूर काम खत्म कर घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए कोर्ट हॉल स्टेशन पर पहुंचे थे और पैसेंजर ट्रेन के इंतजार में यात्री शेड में बैठे थे. इसी क्रम में यात्री शेड का छज्जा भराभरा कर गिर पड़ा. हादसा होने के बाद स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. घटनास्थल पर देखने वाले सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई एवं छज्जे के मलबे से दबे मजदूर को निकालने की कोशिश की गई. साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं रेल प्रशासन को भी घटना की सूचना दी गई. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं रेल पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >