जहानाबाद में बालू माफियाओं ने की ग्रामीणों पर फायरिंग, महिला समेत पांच की स्थिति गंभीर, जानें क्या है मामला

Jehanabad Sand Mining Firing : जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के चैतीपीपर गांव में अवैध बालू उठाव का विरोध करने पर कथित बालू माफियाओं ने फायरिंग कर दी. घटना में महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जहानाबाद(घोसी) से सुनील कुमार की रिपोर्ट
Jehanabad Sand Mining Firing :
जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के चैतीपीपर गांव में अवैध बालू उठाव का विरोध करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया. आरोप है कि विरोध से नाराज बालू माफियाओं ने पहले ग्रामीणों के साथ मारपीट की और फिर गोलीबारी कर दी. इस घटना में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों का पहले घोसी रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

Jehanabad Sand Mining Firing: क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, घोसी थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली फल्गु नदी से लंबे समय से अवैध बालू उठाव की शिकायतें सामने आती रही हैं. चैतीपीपर गांव के समीप भी कथित तौर पर बालू माफिया लगातार अवैध खनन कर रहे थे. ग्रामीणों का आरोप है कि इससे नदी किनारे के तटबंध कट रहे हैं और खेती योग्य जमीन को नुकसान पहुंच रहा है.

शनिवार को करीब 11 बजे एक बार फिर कथित तौर पर बालू का अवैध उठाव किया जा रहा था. इसका ग्रामीणों ने विरोध किया. आरोप है कि इसके बाद विवाद बढ़ गया और बालू माफियाओं ने पहले मारपीट की, फिर फायरिंग शुरू कर दी.

Jehanabad News: घटना में कितने लोग घायल हुए?

गोलीबारी और मारपीट की इस घटना में अजय राम, विजय राम समेत एक महिला सहित कुल पांच लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को पहले घोसी रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

जहानाबाद की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Jehanabad Police: पुलिस ने क्या कहा?

घोसी थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार उन पर गोलीबारी की गई है, जिसमें एक महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं. हालांकि, कितने लोग गोली लगने से और कितने लोग मारपीट में घायल हुए हैं, इसका स्पष्ट पता जांच के बाद ही चल सकेगा. उन्होंने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है और फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

एक आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीणों ने अवैध बालू उठाव का आरोप पड़ोसी गिंजी गांव के लोगों पर लगाया है. घटना के बाद ग्रामीणों ने विष्णु शर्मा नामक एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मारपीट में उसे भी चोटें आई हैं और उसका भी इलाज कराया जा रहा है.

आगे क्या होगी कार्रवाई?

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. घायलों के बयान, चिकित्सीय रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यदि गोलीबारी की पुष्टि होती है तो संबंधित धाराओं के तहत आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Also read: जहानाबाद में हार्डवेयर दुकान में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हजारों का नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >