जहानाबाद में बेखौफ बदमाशों ने युवक से मारपीट कर सोने की चेन और 15 हजार रुपये लूटे

जहानाबाद के कड़ौना थाना क्षेत्र में बदमाशों ने युवक को रोककर मारपीट की और सोने की चेन व 15 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कड़ौना थाना क्षेत्र के इटौरा गांव के पास बदमाशों ने एक युवक को रोककर मारपीट की और सोने की चेन व नकदी छीन ली. घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बाइक रोककर रंगदारी की मांग

कड़ौना थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी रोहित कुमार 22 अगस्त को मोटरसाइकिल से जहानाबाद से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान इटौरा गांव के पास मुख्य सड़क पर रवि कुमार अपने तीन-चार अन्य सहयोगियों के साथ घात लगाकर बैठा था. आरोपियों ने रोहित की बाइक जबरन रुकवाकर गाली-गलौज की और रंगदारी की मांग की.

अरवल में बारिश के बाद बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने फॉगिंग और दवा छिड़काव की मांग की

विरोध करने पर युवक से मारपीट

रंगदारी देने से विरोध करने पर आरोपियों ने रोहित कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी. बदमाशों ने रास्ते में पड़े पत्थरों, हाथ-पैर और मुक्कों से हमला किया. मारपीट में युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया.

गले से सोने की चेन छीनी

मारपीट के दौरान बदमाशों ने रोहित कुमार के गले से करीब 10 ग्राम वजन की सोने की चेन छीन ली. इसके बाद आरोपियों ने उनके पास रखे दूध बिक्री के 15 हजार रुपये भी जबरन ले लिये.

जान से मारने की धमकी देकर फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गये. घटना के बाद पीड़ित ने कड़ौना थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित रोहित कुमार के आवेदन के आधार पर कड़ौना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

जमीन की रजिस्ट्री में अब नहीं रहेगा कागज का झंझट, मोबाइल पर मिलेगी दस्तावेज की सॉफ्ट कॉपी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >