जहानाबाद: रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

Jehanabad Road Accident: जहानाबाद के ओकरी थाना क्षेत्र में चंधरिया पुल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.

Jehanabad Road Accident: जहानाबाद जिले के ओकरी थाना क्षेत्र में चंधरिया पुल के समीप हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. आरोप है कि रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

चंधरिया पुल के पास हुआ दर्दनाक हादसा

यह हादसा ओकरी थाना क्षेत्र के चंधरिया पुल के समीप हुआ. मृतक की पहचान बनछिली गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह जहानाबाद से अपने गांव लौट रहे थे.

Jehanabad road accident: ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुआ युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंधरिया पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कथित तौर पर रॉन्ग साइड से आकर युवक की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया.

Jehanabad News: अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गई. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

जहानाबाद की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

मौत की खबर मिलते ही सड़क पर उतरे ग्रामीण

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. उन्होंने चंधरिया गांव के समीप शव रखकर सड़क जाम कर दिया. इस दौरान मौके पर मौजूद ट्रक चालक फरार हो गया. वहीं कुछ आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी की.

Jehanabad Road Accident: जाम से दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार

सड़क जाम होने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इससे राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

पुलिस लोगों को समझाने में जुटी

सूचना मिलने पर पुलिस की अतिरिक्त टीम मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास शुरू किया. समाचार लिखे जाने तक स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश जारी थी.

Also Read: जहानाबाद: जुलाई में शुरू होना था 30 बेड का अस्पताल, अभी ग्राउंड फ्लोर भी अधूरा, जानिए अब कब तक तैयार होगा सिकरिया CHC

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashok Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >