जहानाबाद में हादसा, दो दिन से लापता बुजुर्ग का शव पोखर में मिला, गांव में पसरा मातम

जहानाबाद के वीर्रा गांव में दो दिन से लापता 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव पोखर में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जहानाबाद. जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के वीर्रा गांव में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की पोखर में डूबने से मौत हो गई. दो दिन से लापता बुजुर्ग का शव गुरुवार को गांव के पास स्थित पोखर में तैरता मिला. घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

दो दिन पहले शौच के लिए निकले थे घर से

परिजनों के अनुसार, बुजुर्ग दो दिन पहले शौच जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे. इसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की. रिश्तेदारों के घरों से लेकर आसपास के गांवों तक खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने हुलासगंज थाना में गुमशुदगी की सूचना भी दी थी.

पोखर में तैरता मिला शव

गुरुवार को वीर्रा गांव के समीप स्थित एक पोखर में ग्रामीणों ने एक शव तैरता देखा. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अपने लापता बुजुर्ग के रूप में की.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

सूचना मिलने पर हुलासगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखर से बाहर निकलवाया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >