Jehanabad : चेन स्नैचिंग गिरोह की पांच महिला सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नगर थाने की पुलिस ने अस्पताल मोड़ के समीप से चेन स्नेचिंग गिरोह के पांच महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिलाओं के पास से चोरी का एक चेन भी बरामद हुआ है.

जहानाबाद नगर

. नगर थाने की पुलिस ने अस्पताल मोड़ के समीप से चेन स्नेचिंग गिरोह के पांच महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिलाओं के पास से चोरी का एक चेन भी बरामद हुआ है. गिरफ्तार महिलाओं में दुर्गावती देवी, प्रीति देवी, सुनीता देवी, सुंदरी कुमारी, रागनी कुमारी शामिल है.

सभी पटना जिले के दानापुर की रहने वाली बताई जाती है. सभी घुमंतू महिला है, जो घूम-घूम कर चेन स्नेचिंग का काम करती थी. बताया गया कि एक दिन पूर्व ही एक महिला का चेन छीन लिया गया था, जिसकी शिकायत महिला द्वारा नगर थाने मैं किया गया था. शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस गिरोह को दबोचने में जुटी हुई थी. शनिवार की सुबह पुलिस की नजर अस्पताल मोड़ के समीप गिरोह के सदस्यों पर पड़ गई. नजर पड़ते ही पुलिस ने गिरोह की पांच महिला सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिलाओ के पास से छीना गया चेन भी बरामद हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >