जहानाबाद में पुलिस अलर्ट: कोचिंग हब और चौराहों पर निगरानी तेज, एसपी बोले-अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

जहानाबाद में नीट परीक्षा को लेकर फैली अफवाहों पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. एसपी ने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने वालों पर एफआईआर दर्ज होगी. शहर में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है.

Jehanabad Police Alert On NEET Rumours : जहानाबाद में नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है. संभावित विरोध और माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए गुरुवार को पुलिस ने साफ चेतावनी दी कि किसी भी हाल में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है.

जिले के एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर किसी परीक्षा को लेकर असंतोष है तो उसका समाधान हिंसा नहीं है. छात्रों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की सलाह दी गई है. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ साइबर सेल और स्थानीय थाना स्तर पर सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी.

अफवाह फैलाने वालों पर सख्त नजर, हर गतिविधि की मॉनिटरिंग

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से दूर रहें और बिना पुष्टि के किसी भी सूचना को आगे न बढ़ाएं. परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए संबंधित प्राधिकार के पास आवेदन देने की सलाह दी गई है. प्रशासन का कहना है कि अफवाहें ही अक्सर तनाव और विवाद की वजह बनती हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है.

स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए शहर के कोचिंग हब, बस स्टैंड और प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही सभी संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

Jehanabad Police : कोचिंग संचालकों और अभिभावकों से भी अपील

पुलिस ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए शहर के बड़े कोचिंग संस्थानों के संचालकों के साथ बैठक भी की. उन्हें निर्देश दिया गया कि वे अपने यहां पढ़ने वाले छात्रों को शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने के लिए जागरूक करें. साथ ही किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

वहीं अभिभावकों से भी विशेष अपील की गई है कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें किसी भी तरह के उपद्रव, तोड़फोड़ या सड़क जाम जैसी गतिविधियों से दूर रखें. पुलिस का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही भी बच्चों के भविष्य को प्रभावित कर सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashwini kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >