Jehanabad News : शकुराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चों की मां के अपने कथित प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है. महिला के पति ने शकुराबाद थाना में आवेदन देकर पत्नी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है.
जानकारी के अनुसार, पति दिल्ली में नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी बच्चों के साथ गांव में रहती थी. जून माह में वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए नोआवां गांव आई थी. इसी दौरान वह अपनी बेटी के साथ कथित प्रेमी के साथ कथित रूप से चली गई. घटना के बाद काफी खोजबीन के बावजूद महिला का पता नहीं चलने पर पति ने शकुराबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने शुरू की जांच
शकुराबाद थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस महिला की सकुशल बरामदगी एवं मामले की जांच में जुटी हुई है.
