Jehanabad News: दीपक हत्याकांड का मुख्य आरोपी विक्कू उर्फ रावण न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Jehanabad News: जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार दीपक हत्याकांड के मुख्य आरोपी विक्कू उर्फ रावण को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उसे दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी.

Jehanabad News (संजय अनुराग की रिपोर्ट): जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार दीपक हत्याकांड के मुख्य आरोपी विक्कू उर्फ रावण को शुक्रवार को जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जहानाबाद मंडल कारा भेज दिया गया. पुलिस अब आरोपी के स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.

एनकाउंटर के दौरान हुआ था घायल

एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि गुरुवार रात घोसी के धूरियारी में पुलिस एनकाउंटर के दौरान घायल हुए विक्कू उर्फ रावण को इलाज के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया. इसके बाद अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. फिलहाल उसका इलाज मंडल कारा अस्पताल में कराया जाएगा.

आरोपी से नहीं हो सही है ज्यादा पूछताछ

उन्होंने बताया कि एनकाउंटर में घायल होने के कारण आरोपी से ज्यादा पूछताछ नहीं हो सकी है, लेकिन उससे मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. एसडीपीओ के अनुसार प्रारंभिक जांच में दीपक की हत्या का कारण पैसों का लेनदेन सामने आया है. पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि विक्कू उर्फ रावण और मृतक दीपक दोनों हथियार तस्करी के कारोबार से जुड़े हुए थे. पुलिस इस एंगल पर भी गंभीरता से जांच कर रही है.

Also Read: Jehanabad News: पुलिस इनकाउंटर में घायल अपराधी ने पहले पुलिस को दो-तीन जगहों पर भरमाया, फिर पिस्तौल निकाल कर चला दी गोली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >