जहांगीरपुर में श्रीरामचरित मानस नवाह ज्ञान यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय हुआ माहौल

Jehanabad News: रतनी प्रखंड के जहांगीरपुर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामचरित मानस नवाह ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा और पूजा-अर्चना कर रहे हैं. 10 जून को हवन-पूजन और भव्य भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा.

Jehanabad News (अविनाश कुमार): जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड के जहांगीरपुर अवगिला पटेल चौक के पास श्री श्री भगवान जी महाराज के नेतृत्व में भक्तिपूर्वक चल रहे नौ दिवसीय श्री रामचरित मानस नवाह ज्ञान यज्ञ सह कथा में प्रतिदिन आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त पहुंच रहे हैं. यहाँ पहुंच कर सभी श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा व पूजा अर्चना में शामिल हो रहे हैं. सुबह-शाम मंदिर व यज्ञ मंडप की परिक्रमा का दृश्य लोगों को और आस्था से जोड़ रहा है. जिससे अनुष्ठान स्थल का पूरा वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है.

मेले जैसा दिखा सुंदर परिदृश्य

इस धार्मिक आयोजन में ग्रामवासियों व क्षेत्र के दूर-दूर गांवों से पहुंचे महिला-पुरुष व युवक-युवतियां शामिल होकर यज्ञ की शोभा बढ़ा रहे हैं. लगातार बढ़ रहे श्रद्धालुओं की संख्या और मेले जैसे परिदृश्य देख लोगों को यज्ञ के प्रति जिज्ञासा और बढ़ रही है. वहीं इस अवसर पर लगे मेले में विभिन्न प्रकार के खेल-खिलौने व मिठाइयों से सजी दुकानें मेला में चार चांद लगा रहे हैं. यज्ञ में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से श्रीरामचरित मानस पाठ एवं संध्या छह बजे से रात्रि दस बजे तक कथा व आरती का विशेष आयोजन किया जाता है.

भंडारे के साथ होगा समापन

यज्ञ में शामिल होने आ रहे भक्तों के लिए तमाम जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. यह नवाह यज्ञ आगामी 10 जून को मुख्य हवन-पूजन के साथ संपन्न होकर समाप्त होगा. इसके उपरांत आयोजन समिति द्वारा एक भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा. जिसमें सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. इस अनुष्ठान को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीण और आयोजन समिति के लोग लगातार सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.

Also Read: दहेज हत्या मामलों पर SP सख्त, लंबित केसों में अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >