Jehanabad : विद्यालय का ताला तोड़ कर एमडीएम के चावल की हुई चोरी

सोमवार के रात कलेर प्रखंड के अगानूर में संचालित राजकीय मध्य विद्यालय में भंडारण कक्ष का ताला तोड़कर एमडीएम का आठ बैग चावल चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार को स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक वीरेंद्र पासवान के द्वारा कलेर थाने की पुलिस को सूचना दी गयी.

कलेर. सोमवार के रात कलेर प्रखंड के अगानूर में संचालित राजकीय मध्य विद्यालय में भंडारण कक्ष का ताला तोड़कर एमडीएम का आठ बैग चावल चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार को स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक वीरेंद्र पासवान के द्वारा कलेर थाने की पुलिस को सूचना दी गयी. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की सघन छानबीन कर रही है. प्रभारी प्रधानाध्यापक के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जब विद्यालय गया तो एमडीएम रखे हुए कमरे का ताला टूटा हुआ था तथा अंदर स्कूल परिसर में एमडीएम का चावल बिखरा पड़ा था. जब भंडारण कक्ष के पास गए तो देखा कि उसमें रखा 14 बैग एमडीएम के चावल में से 8 बैग चावल गायब था. स्कूल के एक कमरे का ताला तोड़कर एमडीएम योजना का चार क्विंटल चावल चुरा लिया. घटना की जानकारी मंगलवार सुबह मिली, जब स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक वीरेंद्र पासवान विद्यालय पहुंचे.

बैरागीबाग से बाइक की चोरी

जहानाबाद. शहर के अलावा आसपास के इलाकों से लगातार बाइक चोरी की घटना सामने आ रही है. मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के बैरागीबाग पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक घर के पास से बाइक चोरी का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में बैरागीबाग के रहने वाले विकास कुमार ने नगर थाने में बाइक चोरी की शिकायत दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >