Jehanabad : उदेरास्थान बराज में नहाने के दौरान डूबा युवक, मौत

रविवार की दोपहर विशुनगंज थाना क्षेत्र के उदेरास्थान बराज में नहाने के दौरान पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक विशुनगंज बाजार निवासी ननहक रजक का पुत्र मुन्ना रजक बताया जाता है. म

मखदुमपुर. रविवार की दोपहर विशुनगंज थाना क्षेत्र के उदेरास्थान बराज में नहाने के दौरान पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक विशुनगंज बाजार निवासी ननहक रजक का पुत्र मुन्ना रजक बताया जाता है. मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष फूलचंद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने बराज में तैरते हुए शव को बाहर निकाल पहचान कराया, तो मृतक की पहचान विशुनगंज बाजार निवासी मुन्ना रजक के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा है.

बेला-बिर्रा में हुई मारपीट में पिता-पुत्र जख्मी

मखदुमपुर. विशुनगंज थाना क्षेत्र के बेला-बिर्रा गांव में प्रेम-प्रसंग को लेकर हुई मारपीट में पिता- पुत्र घायल हो गया. घायलों में गांव निवासी मनोज चौधरी व उसके पिता नंयोग चौधरी बताये जाते हैं. घायलों को इलाज के लिए मखदुमपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया है. घायल मनोज ने बताया कि उसका भाई एक युवती को लेकर भाग गया है. इसी को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >