Jehanabad : जनता दरबार में भूमि विवाद, पेयजल सहित अन्य मामलों की हुई सुनवाई

समाहरणालय परिसर स्थित सभा कक्ष में डीएम अलंकृता पाण्डेय के अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में किया गया.

जहानाबाद नगर.

समाहरणालय परिसर स्थित सभा कक्ष में डीएम अलंकृता पाण्डेय के अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में किया गया. इस अवसर पर जिले के आम नागरिकों ने विभिन्न प्रकार की समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज कराईं. जनता दरबार में कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से भूमि विवाद, पेयजल समस्या, प्रधानमंत्री आवास योजना, बंदोबस्त, नल-जल सुविधा, जल जमाव, अनुदान राशि, आयुष्मान कार्ड निर्माण, भूमि-अर्जन, बिजली आपूर्ति, वृद्धावस्था पेंशन, पारिवारिक विवाद, शौचालय निर्माण, राशन कार्ड सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विषय शामिल थे. डीएम ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक परिवाद का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाये, ताकि शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध राहत मिल सके.

प्राप्त शिकायतों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया. कुछ मामलों में तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के लिए दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक निर्देश दिए गए. लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आने वाले मामलों को विधिवत पंजीकृत किया गया है, जबकि अधिनियम से बाहर के मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. इस अवसर पर एडीएम ब्रजेश कुमार, डीडीसी धनंजय कुमार, एडीएम विभागीय जांच विनय कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ देवेन्द्र प्रसाद, डीपीआरओ धनंजय त्रिपाठी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी वंदना कुमारी, डीपीओ आईसीडीएस रचना, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूनम कुमारी, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई माला कुमारी, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिता सिन्हा, वरीय उपसमाहर्ता शिल्पी आनंद, निदेशक डीआरडीए रोहित कुमार मिश्रा, निदेशक, एनएपी सूर्दशन कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >