जहानाबाद में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो किशोरों के परिजनों से मिले मुखिया, आर्थिक सहायता देकर हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

महेंदिया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो किशोरों की दुखद मौत हो गई. मुखिया आनंद सिन्हा ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता प्रदान की.

महेंदिया थाना क्षेत्र के वालिदाद गांव के दो किशोरों नीतीश कुमार और प्रेम कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद इस्माइलपुर-कोयल पंचायत के मुखिया आनंद सिन्हा ने दोनों मृतकों के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

दोनों परिवारों को दी आर्थिक सहायता

मुखिया आनंद सिन्हा ने अपनी ओर से दोनों मृतकों के आश्रित परिवारों को 2,500-2,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की. उन्होंने कहा कि कम उम्र में दो किशोरों की असमय मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.

सरकारी सहायता दिलाने का किया वादा

मुखिया ने कहा कि पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सहायता दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वह परिवारों के साथ खड़े हैं और हर स्तर पर सहयोग करेंगे.

गांव में पसरा मातम, लोगों ने दी सांत्वना

मुखिया के साथ मौजूद स्थानीय लोगों ने भी दोनों परिवारों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की. मृतक किशोरों के घर पर लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहा. पूरे गांव में मातम का माहौल है और ग्रामीण पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने में जुटे रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anjani kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >