Jehanabad : बंटवारे के विवाद में भाई को मारपीट कर किया जख्मी

कल्पा थाना क्षेत्र के बुधन-टाली में बंटवारा विवाद में भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है.

जहानाबाद. कल्पा थाना क्षेत्र के बुधन-टाली में बंटवारा विवाद में भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में जख्मी व्यक्ति दिवाली यादव की पत्नी मरछी देवी ने स्थानीय थाने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है. सूचक ने पुलिस को शिकायत में कहा है कि 28 अप्रैल को गांव के बजरंगबली मंदिर के पास बैठकर जमीन के बंटवारा के बारे में बातचीत हो रही थी. उसी समय राजू यादव, सुरजन यादव, सुमित कई लोग गाली-गलौज करने लगे एवं सुरजन यादव ने मेरे पति को बंदूक के बट से मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. मारपीट के कारण मेरे पति अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >