Jehanabad : हम पार्टी की बैठक में प्रत्येक बूथ पर पांच सदस्यीय बूथ कमेटी गठित करने का निर्देश

्थानीय डॉ आंबेडकर वाचनालय में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हम (से) के राष्ट्रीय महासचिव सह जिला प्रभारी डॉ शशि कुमार यादव ने सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुये कार्यकर्त्ताओं को प्रत्येक बूथ पर पांच सदस्यीय बूथ कमेटी गठित करने का निर्देश दिया.

अरवल

. स्थानीय डॉ आंबेडकर वाचनालय में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हम (से) के राष्ट्रीय महासचिव सह जिला प्रभारी डॉ शशि कुमार यादव ने सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुये कार्यकर्त्ताओं को प्रत्येक बूथ पर पांच सदस्यीय बूथ कमेटी गठित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कार्यकर्त्ताओ को सम्बोधित करते हुये कहा कि सभी कार्यकर्त्ताओं के लिये पार्टी के सभी नेताओं के दरवाजा हमेशा खुली हुयी है. किसी भी दल के कार्यकर्त्ता पार्टी के रीढ़ होता है. हम अपने लोगों के हर सुख दुख में हर समय साथ है. कार्यकर्त्ता जिला में पदाधिकारियों से मिलकर जनता के समस्याओं का निराकरण करायें. पार्टी शोषितो, वंचितों व दलितों के उत्थान के लिये संकल्पित है. स्थानीय पदाधिकारियों के द्वारा जनता के समस्याओ पर ध्यान नहीं देने पर बिहार सरकार के मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन से सम्पर्क स्थापित कर जानकारी दें.

साथ ही जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी एवं पंचायत कमेटी के कार्यों की भी समीक्षा किया गया जिसमें मुख्य रूप से दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुन्ना रजक, युवा जिलाध्यक्ष शंकर पासवान, पंचायती प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शंकर विश्वकर्मा, जिला महासचिव शैलेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार चंद्रवंशी, जिला सचिव दिलीप कुमार, मनोज कुमार, रामचंद्र शर्मा, उपेन्द्र नारायण सिंह, असलम मंसूरी, प्रखंड अध्यक्ष अरवल मुकेश वर्मा, कलेर पिन्टू कुमार नट, कुर्था सुधीर सिंह, वंशी अमलेश यादव, करपी सूदर्शन चन्द्रवंशी एवं जिला प्रवक्ता सुरेंद्र चन्द्रवंशी सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने मुख्य रूप से भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >