Jehanabad : चंदन हत्याकांड में पुलिस ने आरोपित को रिमांड पर लेकर घंटों की पूछताछ

नगर थाना क्षेत्र के लोक नगर निवासी संवेदक चंदन शर्मा की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित यीशु शर्मा के न्यायालय में आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ किया.

जहानाबाद

. नगर थाना क्षेत्र के लोक नगर निवासी संवेदक चंदन शर्मा की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित यीशु शर्मा के न्यायालय में आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ किया. पटना जिले के मुंगीला निवासी यीशु शर्मा से एसडीपीओ राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कांड के संदर्भ में घंटों पूछताछ की जिसे पूछताछ के बाद रविवार को रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद जेल भेज दिया गया है. हालांकि संवेदक की हत्या के मामले में रिमांड पर लिए गए आरोपित से पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ खास जानकारी हासिल नहीं हुई है लेकिन पुलिस का मानना है कि उनकी हत्या में अपने ही साथ में रहने वाले करीबियों का हाथ है. फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ के बाद चंदन की हत्या कांड को प्रेम-प्रसंग में हत्या किए जाने की बात बता रही है. एसडीपीओ ने बताया है कि चंदन हत्याकांड में बीते दिन अरवल जिले के इमामगंज के नजदीक पटना जिले के मुंगीला गांव के रहने वाले यीशु शर्मा ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था जिसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गयी है. उन्होंने बताया है कि गिरफ्तार यीशु संवेदक के साथ रहकर साथ में काम करता था. वर्षों से फरार चल रहे आरोपित पुलिस के दबाव में आकर न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है. बताते चलें कि डेढ़ साल पूर्व तीन दिनों में शहर में दो चर्चित व्यक्ति संवेदक चंदन शर्मा एवं सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज आलम की अपराधियों ने सरेराह हत्या कर पुलिस की विधि-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया था. एक पर एक हुई दो हत्याओं से शहरवासियो में भय का माहौल कायम हो गया था. मोकर निवासी संवेदक चंदन एवं शेखआलमचक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज की हत्या के बाद अस्पताल से लेकर सड़क तक लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था. घटना के बाद पूर्व में भी हत्याकांड में कई लोगों को जेल भेजा जा चुका है. जिले के तत्कालीन एसपी दीपक रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चंदन हत्याकांड की जानकारी देते हुए बताया था कि हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग, आपसी रंजिश, पैसे का लेन-देन जैसे कई वजह सामने आए थे लेकिन मुख्य वजह क्या था, वह स्पष्ट नहीं हो पाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >