Jehanabad : कोरमा गांव में हर्ष फायरिंग में दो को लगी गोली, युवक की गयी जान, बच्ची जख्मी

कोरमा गांव में शनिवार की रात शादी समारोह में डांस पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिसमें से एक युवक की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी

घोसी. कोरमा गांव में शनिवार की रात शादी समारोह में डांस पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिसमें से एक युवक की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी व एक बच्ची जख्मी हो गयी. बताया जाता है कि कोरमा गांव निवासी विजय विंद के यहां मखदुमपुर थाना क्षेत्र के वीणाबिगहा गांव से बारात आया था जिसमें डांस पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था. उसी दौरान आसपास गांव के दो-तीन मनचले युवक अपने हाथ में दोनाली बंदूक लहराते हुए स्टेज पर चढ़ गया और दो नाली बंदूक से फायरिंग कर दिया जिसमें कोरमा गांव निवासी राजेश यादव उर्फ बुधु यादव के पुत्र रौशन कुमार को व जुदागी विंद के करीब 12 वर्षीय पुत्री को गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. गोली लगने की सूचना पाकर आसपास के लोग जुट गये और दोनों को इलाज कराने के लिए ऑटो से ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में बारात आ रहे एक बोलेरो मालिक से बोलेरो लेकर उस पर दोनों जख्मी को लेकर पीएमसीएच लेकर चला गया और दोनों जख्मी को पीएमसीएच में इलाज चल रहा था जिसमें पीएमसीएच में इलाज के दौरान रौशन कुमार की मौत हो गयी. जबकि गोली लगने से 12 वर्षीय बच्ची जीवन-मौत से जूझ रही है. गोली लगने के बाद सभी युवक अपने-अपने हथियार लेकर भागने में सफल हो गया. घटना की जानकारी पाकर घोसी थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर इसकी छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि बोलेरो चिकसौरा थाना क्षेत्र के मकरौता गांव के सुभाष प्रसाद का था जिसे बोलेरो पर से बारात को उतार कर उस पर गोली लगे दोनों जख्मी को इलाज कराने के लिए लेकर चला गया. इस सिलसिले में थानाध्यक्ष से संपर्क करने पर बताया कि कोरमा गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान दो को गोली लगी है जिसे पीएमसीएच में इलाज के दौरान रौशन कुमार को मौत हो गयी. जबकि जख्मी बच्ची का इलाज चल रहा है. साथ ही बोलेरो के संबंध में बताया गया कि इसकी छानबीन की जा रही है. बताया जाता है कि शनिवार की रात कोरमा गांव में तीन बारात आया हुआ था. मृतक के स्वजनों को रो-रो कर बुरा हाल है. कोरमा गांव में मातम छा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >