जहानाबाद : मखदुमपुर में तिरंगे की शान में निकली भव्य यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर देशभक्ति के रंग में रंगा, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया.

ब्लॉक मोड़ से जमुना नदी तक पहुंची तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरू होकर ब्लॉक मोड़, थाना मोड़ और मखदुमपुर बाजार होते हुए जमुना नदी तक पहुंची. यहां यात्रा का समापन किया गया. पूरे मार्ग में लोगों ने उत्साह के साथ देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया.

अधिकारियों से लेकर ग्रामीणों तक ने लिया हिस्सा

यात्रा में मखदुमपुर बीडीओ राजेश दिनकर, सीओ रंजीत उपाध्याय समेत प्रखंड के कई अधिकारी और कर्मी शामिल हुए. इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका, स्कूली बच्चे, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदियां और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भी भाग लिया.

हर घर तिरंगा फहराने की अपील

बीडीओ राजेश दिनकर ने बताया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह यात्रा आयोजित की गई है. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर में सम्मान के साथ तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है.

बच्चों और महिलाओं में दिखा खास उत्साह

तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला. हाथों में तिरंगा लेकर लोग देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे. पूरे यात्रा मार्ग पर उत्साह और राष्ट्रप्रेम का माहौल बना रहा.

ALSO READ: जहानाबाद : जिस नहर ने पहले भी छीनी थी जान, उसी में फिर डूबा 22 वर्षीय युवक, गांव में पसरा मातम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ramesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >