जहानाबाद में गौभक्तों ने निकाली पदयात्रा, डीएम को सौंपा ज्ञापन

जहानाबाद के श्री कृष्ण गौशाला में गौ सम्मान आवाहन अभियान का दूसरा चरण गौ पूजन के साथ शुरू हुआ. गौ भक्तों ने पदयात्रा निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.

जहानाबाद के गौरक्षणी स्थित श्री कृष्ण गौशाला में सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत गौमाताओं के पूजन-अर्चन के साथ हुई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौभक्तों ने भाग लिया और गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई.

समाहरणालय तक निकाली गई पदयात्रा

पूजन के बाद गौभक्तों ने श्री कृष्ण गौशाला से समाहरणालय तक पदयात्रा निकाली. इसके बाद गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया.

गौशाला की समस्याओं से डीएम को कराया अवगत

गौशाला के सचिव प्रकाश कुमार मिश्रा ने जिलाधिकारी को गौशाला में रह रही गौमाताओं की वर्तमान स्थिति और विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी. डीएम ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र गौशाला का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

गौ संरक्षण को लेकर जारी रहेगा जनजागरण

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देशभर में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण और गौ सम्मान के लिए जनजागरण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >