Jehanabad : छापेमारी में आठ आरोपित गिरफ्तार

एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर अपराधियों, वारंटियों तथा शराबियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पाली थाने के पुलिस ने अलग-अलग गांवों से भिन्न-भिन्न मामले के आरोपित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.

काको. एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर अपराधियों, वारंटियों तथा शराबियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पाली थाने के पुलिस ने अलग-अलग गांवों से भिन्न-भिन्न मामले के आरोपित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में थाना प्रभारी कृष्णानंद ने बताया कि फिरोजी गांव में छापेमारी कर शुकलू मियां, जगन सपेरा तथा सिक्कू मियां तथा बरावां गांव से उज्ज्वल कुमार को गिरफ्तार किया गया है. सभी लोगों पर न्यायालय से नंनबेलेबल वारंट निर्गत था. वहीं कोसियावां गांव में छापेमारी कर हिपु विंद, राजकिशोर विंद, मोहन विंद तथा सिरजू विंद को शाराब के नशे मे हंगामा मचाते पकड़ा गया है.

पइन में पलटा ऑटो पिता-पुत्र घायल

काको. देवघरा गांव के पास एक ऑटो पलट जाने से दो व्यक्ति घायल हो गये. घटना के संबंंध मे ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पिंजौरा पंचायत के कनकबिगहा गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार अपने पिता राजदेव यादव के साथ ऑटो पर सवार होकर उक्त मार्ग से कहीं जा रहा था जहां ब्रेक फेल हो जाने के कारण ऑटो पइन में पलट गया जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायल लोगों को इलाज के लिये सदर अस्पताल ले जाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >