जहानाबाद में आशा कार्यकर्ताओं को डेंगू से बचाव का प्रशिक्षण, संचारी रोगों की रोकथाम पर दिया गया जोर

जहानाबाद में आशा कार्यकर्ताओं और आशा फैसिलिटेटरों के लिए डेंगू समेत अन्य संचारी रोगों के बचाव और रोकथाम पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में रोगों की पहचान, बचाव के उपाय और जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित सदर प्रखंड के जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र में शहरी क्षेत्र की चिन्हित आशा कार्यकर्ताओं और आशा फैसिलिटेटरों के लिए एक दिवसीय डेंगू रोग उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय स्तर पर डेंगू सहित अन्य संचारी रोगों की रोकथाम, समय पर पहचान और जन-जागरूकता को मजबूत बनाना था.

डेंगू समेत कई बीमारियों की दी गई जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को डेंगू, कालाजार, फाइलेरिया, मलेरिया, टीबी और परिवार नियोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से दी गईं. सहयोगी संस्था के विशेषज्ञों ने रोगों की पहचान, बचाव, समय पर जांच, उपचार और समुदाय में जागरूकता फैलाने के प्रभावी तरीकों की जानकारी साझा की.

फाइलेरिया मरीज को मिली एमएमडीपी किट

कार्यक्रम के दौरान जिला मलेरिया कार्यालय की ओर से एक नए फाइलेरिया मरीज को एमएमडीपी किट प्रदान की गई. साथ ही फाइलेरिया से प्रभावित मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के लिए नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया और पूरी प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई.

संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने का आह्वान

इस अवसर पर वीबीडी कंसल्टेंट निशिकांत, वीबीडीसीओ दीक्षा, वीबीडीएस संजय, पीएसआई संस्था से रोहित और पिरामल संस्था से कार्यक्रम पदाधिकारी (संचारी रोग) हरेराम रॉय सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे. सभी ने आशा कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता, मच्छरजनित रोगों से बचाव और समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Anurag

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >