Jehanabad : गमछा लौटाने के विवाद में अपराधियों ने व्यवसायी के बेटे को मारी गोली

अरवल व पटना जिले की सीमा पर स्थित इमामगंज बाजार में अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी को गोली मार कर जख्मी कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार इमामगंज बाजार में स्थित जूली वस्त्रालय के मालिक के पुत्र नागेंद्र प्रसाद गुप्ता दुकान पर बैठे थे.

करपी . अरवल व पटना जिले की सीमा पर स्थित इमामगंज बाजार में अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी को गोली मार कर जख्मी कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार इमामगंज बाजार में स्थित जूली वस्त्रालय के मालिक के पुत्र नागेंद्र प्रसाद गुप्ता दुकान पर बैठे थे. मंगलवार को दोपहर बाद एक बाइक पर सवार अपराधी आये तथा दुकान में जाकर गमछा खरीदा. गमछा खरीदने के बाद पुनः उसे वापस करने पहुंचे. दुकान पर बैठे नागेंद्र ने गमछा लौटाने की एवज में 20 रुपये एक्स्ट्रा काटकर पैसा लौटाया. इसी बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी. अपराधियों ने पिस्तौल निकाल कर नागेंद्र पर गोली चला दी. गोली नागेंद्र को लगी. परिवार के लोग इसे लेकर अरवल सदर अस्पताल पहुंचे. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना के समय दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. घटना के बाद दुकानदारों ने इमामगंज बाजार में एनएच 110 को जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गयी. बताते चलें कि पूर्व में भी इस दुकान से अपराधियों ने 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की थी.

व्यवसायी अपराधियों को पकड़ने की कर रहे थे मांग:

इमामगंज बाजार में व्यवसायियों ने गोली कांड की घटना के बाद एनएच 110 अरवल-जहानाबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम कर रहे व्यवसायी अपराधियों को पकड़ने की मांग कर रहे थे. व्यवसायी अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं. उसके बाद सड़क पर उतर गये. सड़क जाम के बाद अरवल-जहानाबाद मुख्य मार्ग में दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. सड़क जाम की खबर मिलते ही इमामगंज थाना में पदस्थापित दरोगा मुकेश कुमार व्यवसायियों को समझा-बुझा कर सड़क जाम हटवाया. व्यवसायियों को पुलिस ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही अपराधी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा. व्यवसायियों ने कहा कि बराबर इस बाजार में अपराधी दुकानदारों से रंगदारी की मांग करते हैं. अपराधी फोन पर रंगदारी की मांग करते हैं, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है. कई बार अपराधियों ने दिन के उजाले में भी गोली चलाई है. आज भी अपराधियों ने व्यवसायी को दिन के उजाले में ही गोली मार दी. पहले भी 50 हजार रुपये मांगी गयी थी रंगदारी: इमामगंज बाजार में अपराधियों ने पूर्व में भी जूली वस्त्रालय से रंगदारी की मांग की है. उस वक्त दो बाइक पर सवार अपराधी दुकान में पहुंचे और जूली वस्त्रालय के मालिक से 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग किया. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी. उस वक्त मकान मालिक बैदौली निवासी अशोक वर्मा ने सूझ-बूझ के साथ दोनों युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. पुलिस ने गहन जांच के बाद दोनों अपराधी को जेल भेज दिया था. वहीं इमामगंज बाजार में कई दुकानदारों से अपराधी मोबाइल फोन पर पैसे की डिमांड करते हैं. पुलिस इस मामले में कई लोगों को पकड़ी भी है, लेकिन आज तक अपराधी सरगना का मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ा जा सका है. बाजार में व्यवसायी अपराधियों के निशाने पर बराबर रहते हैं. पूर्व में भी फल दुकान से अपराधियों ने दो लाख रूपये की मांग की थी. पैसा नहीं देने पर दिन के उजाले में फल दुकान पहुंचकर कई राउंड गोलियां चलाकर बाजार में दहशत फैला दिया था. उस समय भी पुलिस काफी गहन से जांच की लेकिन अपराधी बच निकले. वहीं एक वर्ष पूर्व भी दशहरा में विजयादशमी के दिन अपराधियों ने इमामगंज थाना के एसपीएम सुभाष पासवान को गोली मारकर हत्या कर दी जिसकी गुत्थी आज तक पुलिस के लिए पहेली सी बनी हुई है. इमामगंज पुलिस ने कई लोगों पकड़ा. दो-तीन दिन रखकर जांच के बाद छोड़ दी. कारण रहा कि आज तक सुभाष हत्याकांड का सही हत्यारे के गिरेवान तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >