Jehanabad : कांग्रेस का हर घर झंडा अभियान शुरू

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का हर घर झंडा अभियान के तहत मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों में कांग्रेस पार्टी का झंडा मकानों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों के मकान पर झंडा लगाने का कार्य किया गया. झंडा अभियान का नेतृत्व जिलाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने किया

अरवल.

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का हर घर झंडा अभियान के तहत मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों में कांग्रेस पार्टी का झंडा मकानों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों के मकान पर झंडा लगाने का कार्य किया गया. झंडा अभियान का नेतृत्व जिलाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने किया. जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नरकटियागंज के पूर्व विधायक विनय कुमार वर्मा भी उपस्थित थे. मुख्य अतिथि विनय कुमार वर्मा ने कहा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी हर घर झंडा अभियान चला रही है जिसके तहत गांव में कांग्रेस पार्टी का झंडा नजर आये, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के घरों पर कांग्रेस पार्टी का झंडा दिखे तब लोग यह याद करेंगे कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आजाद करायी और इसी झंडे के नीचे देश की उन्नति, प्रगति के मार्ग प्रस्स्त हुआ है. कांग्रेस राज ही उत्तम और सर्वोत्तम राज था, जिसमें देश के अंदर एकता, अखंडता, मेल- मिल्लत मोहब्बत के वातावरण था. कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि निसार अख्तर अंसारी, अरुण कुमार भारती, लालमणि भारती, कामेश्वर शर्मा, प्रो मदन यादव, मो जावेद अख्तर, पूर्व मुखिया मोहिउद्दीन अंसारी, सेवानिवृत्त शिक्षा पदाधिकारी मो मोकिमउद्दीन, खुर्शीद अहमद, मोइन अंसारी सहित कई लोग शिरकत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >